Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कल 6 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गरियाबंद आ रहे है। किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं और कृषि कार्यों में आ रही कठिनाइयों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष अमित मिरी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की है । ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के किसान पिछले दो वर्षों से लगातार कृषि संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तकनीकी दिक्कतों, सहकारी संस्थाओं से जुड़ी परेशानियों तथा संसाधनों की कमी के कारण किसानों को खेती-किसानी में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि प्रधान जिला गरियाबंद के अधिकांश लोगों…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शुक्रवार को गरियाबंद मुख्यालय सहित जिले के कई क्षेत्रों में उस समय लोगों के बीच हलचल मच गई, जब अचानक मोबाइल फोन तेज अलर्ट टोन के साथ बजने लगे। जियो नेटवर्क का उपयोग कर रहे हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल स्क्रीन पर “अत्यंत गंभीर चेतावनी” (Extreme Alert) का संदेश दिखाई दिया। अचानक आए इस संदेश को देखकर कई लोग घबरा गए और यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर मामला क्या है। अलर्ट मिलने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर जानकारी ली, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि संदेश को पूरा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद द्वारा “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 05 जून 2026 को अटल परिसर साईं गार्डन गरियाबंद में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा दायित्व है। वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं और इनके संरक्षण से ही प्रकृति का संतुलन बना रह सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व ने वन्यजीव संरक्षण, वन बहाली और जलवायु परिवर्तन शमन के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों को साझा किया। पिछले चार वर्षों में रिजर्व क्षेत्र से 956 हेक्टेयर (करीब 2500 एकड़) अतिक्रमण हटाकर वन्यजीवों के लिए सुरक्षित और अविच्छिन्न आवास तैयार किए गए हैं। इस भूमि की अनुमानित नेट प्रेजेंट वैल्यू (NPV) लगभग 573 करोड़ रुपये आंकी गई है। वन विभाग के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान टीम को चार बार जानलेवा हमलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन संरक्षण अभियान लगातार जारी रखा गया।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। राजिम विधायक रोहित साहू नगर के विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने नगर के विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरियाबंद को स्वच्छ, सुंदर व्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विधायक रोहित साहू जी ने छीन तालाब, मरहिन डबरी एवं नया तालाब क्षेत्र का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने तालाबों के…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ऐसा लगता है कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाले कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल को अब “मिनी मालवाहक सेवा” समझ लिया है। लेकिन इस बार उनकी यह “होम डिलीवरी” अमलीपदर पुलिस की नाकाबंदी पर जाकर रुक गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिरीघाट के पास घेराबंदी की और एक हीरो एचएफ डिलक्स को रोक लिया। बाइक पर सवार दो अंतरराज्यीय तस्कर बड़ी शान से 18.9 किलो गांजा लेकर सफर कर रहे थे, मानो कोई विशेष पार्सल सेवा चला रहे हों। लेकिन पुलिस की नजर पड़ते ही उनका पूरा “व्यापार मॉडल” धराशायी हो गया। तलाशी में 18.900 किलो गांजा…
(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश उद्यानिकी दैनिक वेतनभोगी श्रमिक संघ ने अपनी प्रमुख मांग नियमितीकरण एवं स्थायीकरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उद्यानिकी विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से विभाग में कार्य करने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही हैं,…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम पंचायत कस के सरपंच प्रतिनिधि युवा रविन्द्र ठाकुर का जन्मदिन पर पूरे ग्राम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से देर शाम तक रविन्द्र ठाकुर के निवास पर चाहने वालों का आना-जाना लगा रहा। ग्राम के युवा, महिला समूह, किसान और जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्ग शियानों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद जन्मदिन के पावन अवसर पर रविन्द्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत के बुजुर्ग शियानों का श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के चरण स्पर्श कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। रविन्द्र ठाकुर ने कहा बुजुर्ग हमारे…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन संसाधन (CFR) अधिकार प्राप्त ग्राम सभाओं ने वन संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सभा के अध्यक्षों, सचिवों, सदस्यों तथा प्रयोग समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं वन अधिकार शाखा के प्रभारी कमलेश्वर पटेल तथा परियोजना समन्वयक दिनेश साहू से मुलाकात कर सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कृषि विभाग की टीम ने देवभोग और मैनपुर विकासखंड के बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर 666 बोरी धान बीज जब्त करते हुए 3 बीज विक्रय केंद्रों को सील कर दिया है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश और उप संचालक कृषि चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि एवं बीज निरीक्षक अनिल कुमार कौशिक ने 2 जून 2026 को देवभोग और मैनपुर क्षेत्र के चार बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेसर्स…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
