(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश उद्यानिकी दैनिक वेतनभोगी श्रमिक संघ ने अपनी प्रमुख मांग नियमितीकरण एवं स्थायीकरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उद्यानिकी विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से विभाग में कार्य करने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान संघ ने कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए नियमितीकरण एवं स्थायीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पटेल, प्रदेश महामंत्री पारसमणी साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलेश्वर यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णा साहू, प्रदेश संगठन मंत्री चांदसिंह निर्मलकार, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन दास तथा प्रदेश सचिव नंदकुमार पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















