(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। नवतपा की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है। सोमवार को तापमान करीब 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसी बीच देवभोग-करचिया मार्ग स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मगढ़ की ओर से आ रही एक ट्रक पेट्रोल भराने के लिए करचिया स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप पहुंची थी। इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पेट्रोल पंप परिसर में मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीषण गर्मी, तपती सड़क और लगातार लंबे सफर के कारण टायर अत्यधिक गर्म हो गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
इन दिनों नवतपा के चलते क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारी वाहनों के टायर फटने जैसी घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

वाहन चालकों के लिए जरूरी सावधानियां
सफर से पहले टायर की जांच जरूर करें
ओवरलोडिंग से बचें
दोपहर की तेज गर्मी में वाहन को बीच-बीच में रोककर ठंडा होने दें
टायर प्रेशर संतुलित रखें
स्थानीय लोगों ने इस घटना को बड़ी चेतावनी बताते हुए गर्मी के दिनों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















