(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में रविवार को पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरियाबंद स्थित पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता, किसान और वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही ईंधन संकट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई से लेकर खेती-किसानी और परिवहन तक हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। सरकार को जनता की परेशानियों को देखते हुए राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर, रमेश शर्मा, महामंत्री नीरज ठाकुर, डिलेश्वर देवांगन, महेंद्र सिंह राजपूत, कमल यदु, नारायण साहू, उपाध्यक्ष रमेश मेश्राम, कुशल देवांगन, संदीप सरकार, छबि नेताम, ऐश्वर्य यदु, मंडल अध्यक्ष भानु सिन्हा, मनीष ध्रुव, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, कादर हिंगोरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिन्हा, सविता गिरी, प्रतिभा पटेल, ममता फुलझले, धनेश्वरी सिन्हा, डिलेश्वरी सिन्हा, सुजीत कुटारे, अक्तू राम यादव, लछमन चक्रधारी, रमेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















