(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130-सी स्थित उदंती पुल के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है, जबकि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार अजय चंद्रवंशी उस समय स्कॉर्पियो में सवार नहीं थे। वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला।
फिलहाल चालक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















