(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर/गरियाबंद। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में गरियाबंद जिले के प्राथमिक शाला आसरा की शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
ओमेश्वरी साहू ने वर्षों से नवाचार आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने करीब 500 ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को निरंतर जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, विद्या अमृत महोत्सव पुरस्कार, रोल मॉडल स्कूल पुरस्कार एवं टीएलएम जिला स्तरीय सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
सम्मान की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर
ओमेश्वरी साहू के राज्य स्तरीय सम्मान की खबर मिलते ही पाण्डुका सहित गरियाबंद क्षेत्र में खुशी और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव बताया।

बधाई देने वालों में चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, रोहित साहू विधायक राजिम, लाला साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता समिति, भुनेश्वर साहू पूर्व उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, शैलेन्द्र साहू, महेंद्र साहू संरक्षक पाण्डुका परिक्षेत्र, वीरेंद्र साहू अध्यक्ष, जीवन एस. साहू, पुष्पा जगन्नाथ साहू, मिलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, इंदु साहू, नूतन साहू, नेहरू साहू, डॉ. दिलीप साहू, भोले साहू एवं टीकम साहू सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण अंचल की शिक्षिका ने बढ़ाया जिले का मान
ओमेश्वरी साहू की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि उन्होंने ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपने समर्पण, नवाचार और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर राज्य स्तर पर पहचान बनाई है। राज्यपाल के हाथों मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि गरियाबंद जिले और पाण्डुका क्षेत्र के लिए भी गौरव का क्षण है।
शिक्षा के प्रति समर्पण, नवाचार की सोच और बच्चों के भविष्य को संवारने की प्रतिबद्धता ने आज ओमेश्वरी साहू को राज्य के सम्मानित शिक्षकों की कतार में खड़ा कर दिया है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











