(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) में 24 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय के द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Right)विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व, नवीन विचारों के संरक्षण, नवाचार को प्रोत्साहन तथा रचनात्मक कार्यों के कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रानी झा, संयुक्त कुलसचिव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता को वर्तमान शैक्षणिक एवं तकनीकी परिवेश में आवश्यक बताया। उन्होंने संसाधन व्यक्ति का परिचय भी प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी के संसाधन व्यक्ति श्री अनमोल श्रीवास्तव,सीईओ एवं संस्थापक, लीगटेक ने आईपीआर के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क तथा अन्य बौद्धिक संपदा अधिकारों की उपयोगिता को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार नवीन विचारों, अनुसंधान, आविष्कारों और रचनात्मक कार्यों को उचित कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने नवाचार को बढ़ावा देने तथा बौद्धिक संपदा के प्रभावी उपयोग के महत्व पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अपने शोध कार्यों, नवाचारों और मौलिक विचारों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। संगोष्ठी ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की समझ विकसित करने तथा अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. सुनील कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने संसाधन व्यक्ति, विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजकों, शिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार और बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, लैब स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











