बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), थाना बासागुड़ा और केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में 3 लाख रुपए के इनामी 3 माओवादी समेत कुल 8 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, स्थानीय पुलिस और केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इलाके से 8 माओवादियों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार किए गए माओवादियों में 3 लाख रुपए के इनामी 3 माओवादी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बने हुए थे। ये माओवादी कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ जारी है और उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।
एसपी बीजापुर ने इस सफलता पर संयुक्त टीम की सराहना की है और कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















