(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणएवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली।बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ और एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक में पीएम आवास में प्रथम किस्त जारी हुआ है उन सभी अवसान का 28 फरवरी तक प्रारंभ हो जाए एवं जियोटेक सरपंच सचिव एवं पंच एवं हितग्राहीके उपस्थिति में तभी जिओ टेक हो एवं जनमन के सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिओ टेक को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया मनरेगा योजना के तहत समय पर ई केवाईसी ,वर्ष 2026 27 के कार्य योजना में ले गए कार्यों को युक्त धारा पोर्टल में एंट्री एवं कार्य पूर्णता को 15 मार्च 2026 तक शत प्रतिशत से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया
श्री चंद्राकर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्होंने जियो टैगिंग कार्य पूर्ण करने, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मनरेगा से स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्यों को एक सप्ताह में प्रारंभ कराने तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराने तकनीकी सहायकों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों का प्लान तैयार कर अपलोड किया जाना है
बैठक में जनपद पंचायत सीईओ,एसडीओ आरईएस , स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी नरेगा के जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी एवं ब्लॉक समन्वयक आवास ग्रामीण एवं तकनीकी सहायक सहित जनपद पंचायत गरियाबंद के सर्व सचिव, रोजगार सहायक,उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments





















