(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । हाई स्कूल नहरगांव में अध्यनरत कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को शाला विकास एवं प्रबंधन समिति और शालेय परिवार तथा स्कूली बच्चों ने दिया विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत हाई स्कूल प्राचार्य संजय शुक्ला उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश के द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दीपदान का आयोजन किया गया और बच्चों लेखनी वितरण किया गया।
शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि कक्षा दसवीं के सभी छात्र अच्छा से मेहनत करें और शत प्रतिशत बच्चा उत्तीर्ण हो शिक्षा जीवन का मूल आधार स्तंभ है जो जितना पढेगा वह उतना बढ़ेगा और परीक्षा शेष बचे हुए समय को समय सारणी बनाकर विषयवार पढ़ाई करें इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

जनपद सदस्य बबीता सेन कहां की आप लोग अच्छे से मेहनत करें अपने मां-बाप स्कूल और स्वयं का नाम रोशन करें।
हाई स्कूल प्राचार्य संजय शुक्ला ने कहा कि यह स्कूल में अभी तक अच्छा रिजल्ट दिया है इस वर्ष भी कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं से आग्रह है कि परीक्षा का तैयारी करें और सत प्रतिशत स्कूल का रिजल्ट आए।
विदाई कार्यक्रम में व्याख्याता शिक्षक चंद्रशेखर साहू, पुष्पांजलि सिन्हा,प्रिया प्रधान मंजू डहरिया, बाल गोविंद कोसरिया तुलसीराम आडिल, संगीता शुक्ला, अंशु ध्रुव ,सुरेश सिन्हा,यशवंत साहू कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्राओं ने किया और दसवीं के छात्रों द्वारा स्कूल को वाटर केन भेंट किया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments





















