छुरा (जिला गरियाबंद) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छुरा इकाई, जो प्रदेश में अपने प्रभावशाली आंदोलनों और रचनात्मक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है, की नवीन कार्यकारिणी का गठन सत्र 2025–26 हेतु किया गया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक भिषेक पांडे और जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टेंगनाबासा निवासी मुकेश यादव को छुरा नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। मुकेश यादव पिछले चार वर्षों से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और छात्रहित एवं राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
नवगठित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है:
नगर सहमंत्री: रोशन शर्मा, सोनू यादव, सौम्या दुबे, पूनम सिन्हा
नगर कोष प्रमुख: शुभम निषाद
नगर कार्यालय मंत्री: यशु पांडे
महाविद्यालय प्रमुख: सुजल यादव
विद्यालय प्रमुख: मितेश शर्मा | सह प्रमुख: चंदू यादव
नगर छात्रा प्रमुख: सोनिया साहू
राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख: करण पटेल | सह प्रमुख: कीर्ति साहू
विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख: हितेश निषाद | सह प्रमुख: योगेश तिवारी
सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख: अविनाश साहू
नगर खेलो भारत प्रमुख: तुषार साहू | सह प्रमुख: अरुण शर्मा
सोशल मीडिया प्रमुख: राजेश नागेश | सह प्रमुख: रोशन निषाद
कार्यकारिणी सदस्य: लोकेश सोनवानी, आरु यादव, लोकेश्वरी यादव, युवराज सिन्हा।
कार्यक्रम में बोलते हुए नगर मंत्री मुकेश यादव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा छात्र हितों की आवाज को और बुलंद करेंगे।
विभाग संयोजक भिषेक पांडे ने छुरा इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यह इकाई सदैव रचनात्मक कार्यों एवं आंदोलनों के माध्यम से छात्र हितों के लिए अग्रसर रही है। उन्होंने विशेष रूप से शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर किए गए आंदोलन और “एक शाम देश के नाम” जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख किया।
जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी ने कहा कि छुरा इकाई जिला स्तर पर सबसे सक्रिय इकाई रही है, जिसने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
नवीन कार्यकारिणी के गठन पर पूर्व जिला संयोजक एवं पार्षद भोले शंकर जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह निषाद, पूर्व जिला संयोजक अमन चंद्राकर, पूर्व कार्यकर्ता लीलाधर ध्रुव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















