(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रदेशभर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के लंबे समय से संघर्षशील, ऊर्जावान एवं समर्पित युवा नेता अमित मिरी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से गरियाबंद ब्लॉक सहित जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, सहप्रभारी एस.ए. संपत कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी सकलेन कामदार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
अमित मिरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन की रीति-नीति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ आवाज बुलंद करेगी और आम जनता के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
https://samwadexpress.com/big-action-by-baloda-police-station-four-accused-of-assault-in-land-dispute-were-arrested-and-sent-on-judicial-remand/
अमित मिरी की नियुक्ति पर नरेंद्र देवांगन, श्रीमती मंजू ध्रुव, हाफिज खान, महेंद्र राजपूत, भानु सिन्हा, डीलेश्वर देवांगन, बीरू यादव, रमेश मेश्राम, श्रीमती श्रद्धा राजपूत, प्रेम सोनवानी, गौरव मिश्रा, अमृत पटेल, चित्रांश ध्रुव, मुकेश रामटेके, संदीप सरकार, मनीष ध्रुव, केशु सिन्हा, दिलीप सिन्हा, हरीश देवांगन, श्रीमती सविता गिरी, श्रीमती प्रतिभा पटेल, अवध राम यादव, सन्नी मेमन, राजेश साहू, हरमेश चावड़ा, अजगर खान, वीरेंद्र ठाकुर, प्रदीप यादव, महेंद्र यादव, चित्रसेन साहू, सूरज यादव, रमन सिंह, पप्पू यादव, नेपाल यादव, वालेश मरकाम, अक्तूराम यादव, आत्माराम मरकाम, प्रेम नेताम, परमानंद सोम, मुकेश भोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी की नियुक्ति से गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















