(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
कांकेर,,जिला अस्पताल के सामने एग रोल बेचने वाले युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को कांकेर पुलिस ने मात्र बारह घंटे के भीतर गिरफ्तार किया
थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 296, 351(3), 109, 3(5) #bhartiya_nyaya_sanhita के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
पुलिस की तत्परता से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
01 शिवा वाल्मीकि,पिता स्व. तिजूराम वाल्मीकि,उम्र छब्बीस वर्ष साकिन टिकरापारा कांकेर
अप.क्र. 211/2013, 271/2013, 141/2014, 288/2014, 145/2016, 119/2018, 26/2020, 157/2020, 309/2022, 174/2024
02 नंदू कुंजाम उर्फ नदलाल कुंजाम,उम्र बाईस वर्ष,साकिन श्यामा नगर कांकेर
अप.क्र. 358/2024, 445/2024
03 महेश यादव उर्फ चिंगरी, पिता राजू यादव,उम्र तेईस वर्ष, साकिन शांतिनगर कांकेर
अप.क्र. 121/2022, थाना भिलाई भट्टी जिला दुर्ग अप.क्र. 109/2022, थाना पुरानी भिलाई अप.क्र. 407/2022

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अनु. अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।
साइबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के भीतर घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोप स्वीकार करने पर दिनांक 08.01.2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



