Author: express@admin

मुंगेली: छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही कुछ शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपुरी में सामने आया, जहां प्रधानपाठक सतनाम दास दो दिन पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. इस दौरान प्रधानपाठक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना पर बीईओ प्रतिभार मंडलोई मौके पर पहुंची थी. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपूरी में टल्ली…

Read More

कोण्डागांव: इंदौर की सोनम के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन हम आपको धमतरी की सोनम के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सोनम ने अपने प्रेमी के हाथों अपने पति को मरवा दिया. लेकिन इस मोबाइल युग में डिजीटल फुटप्रिंट को मिल ही जाता है, लिहाजा पुलिस को पति को मरवाने वाली महिला और उसके प्रेमी को धरदबोचने में ज्यादा दिन नहीं लगे. पुलिस के अनुसार, 30 जून को ग्राम मगेदा के जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना माकड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई. शव के पास से मिली…

Read More

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुल 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में 8 हार्डकोर नक्सली पीएलजीए बटालियन से जुड़े थे, जबकि अन्य अलग-अलग संगठनों में सक्रिय थे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 डीव्हीसीएम, 6 पीपीसीएम, 4 एसीएम और 12 पार्टी सदस्य भी शामिल हैं. कुल 23 नक्सलियों में 9 महिला और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं. सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास…

Read More

गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद जांच तेज हो गई है। राधिका मर्डर केस में पुलिस आरोपी पिता दीपक से पूछताछ कर रही है। इस बीच दीपक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी दीपक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह पिछले 15 दिनों से सोया नहीं था। घर में बेचैन घूमता रहता था। घर में किसी से बात तक नहीं करता था। पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक, राधिा अपने पिता दीपक की काउंसलिंग भी करती थी। कुछ समय पहले दीपक के दबाव…

Read More

रायपुर : एजुकेशन एवं रिसर्च फेडरेशन के राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में CM साय और सांसद बृजमोहन शामिल हुए। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर आगे बढ़ रही है। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रूपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में साय सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 में से 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस कार्रवाई को किसी भी राज्य द्वारा की…

Read More

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच खूनीसंघर्ष का मामला सामने आया है. 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार ब्लेड से गले और चेहरे पर हमला किया. हमले में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं हमला करने वाला छात्र वारदात को अंजाम देकर जंगल की ओर भाग गया. हैरानी की बात है कि स्कूल प्रबंधन घटना से अनजान रहा. जानकारी के मुताबिक, स्कूल में छुट्टी के दौरान बच्चे स्कूल से बाहर बांसबाड़ी नर्सरी में गए हुए थे. जहां पीड़ित छात्र भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलेगा. प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. दुर्ग, रायपुर और बस्तर के जिलों में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है. वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक-दो स्थानों पर अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, देवमाली, हमीरपुर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिणपूर्व…

Read More

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां कुएं की सफाई के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेलगहना पुलिस की जांच में जुट गई है। यह घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डिपरापारा में हुई है। जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में रहने वाला दिलीप पटेल शुक्रवार की शाम घर…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को बरामद कर मर्चुरी के लिए भिजवा दिया. जानकारी के मुताबिक, उरला थाना क्षेत्र के अछोली इलाके में दृष्टिहीन शख्स की शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. शव को मर्चुरी में रखा गया है. आज पोस्टमार्टम होगा. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे। सुबह लगभग 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पीएम मोदी ने कहा, “हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा साथियों…

Read More