Author: express@admin

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सरकारी स्कूल में आज अलग नजारा देखने को मिला. जहां सांसद खुद स्कूल शिक्षक बनकर पढ़ाते नजर आए. दरअसल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज शुक्रवार को दुर्गापुर के शासकीय हाई स्कूल शंकरगढ़ में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, शासकीय हाई स्कूल शंकरगढ़ में सांसद चिंतामणि महाराज ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान सांसद चिंतामणि बच्चों के बीच पहुंच गए और कुछ देर के लिए खुद शिक्षक की भूमिका निभाई. सासंद चिंतामणि ने सुबह…

Read More

Balochistan News: पाकिस्तान में एक चलती बस को रोककर हमलावरों ने 9 यात्रियों का अपहरण कर लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात बलूचिस्तान के झोब क्षेत्र में हुई। पाकिस्तान की जियो टीवी के अनुसार बलूचिस्तान में यह एक भयावह आतंकी वारदात है, जहां कालेटा से लाहौर जा रही एक यात्री बस को N‑40 मार्ग पर सशस्त्र हमलावरों ने रोक लिया। इसके बाद बंदूकधारियों ने बस में सवार यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और पंजाब प्रांत से संबंध रखने वाले नौ पुरुष यात्रियों को चुनकर अगवा कर लिया। बाद में उनकी हत्या कर दी। अपहरण के 1 घंटे बाद मिलीं लाशें…

Read More

रायपुर : भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर द्वारा संवेदीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने की। कार्यशाला में विभाग से जुड़े खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता दर्ज की। भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख एस. के. गुप्ता ने सचिव महोदया को प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात रायपुर शाखा कार्यालय के संयुक्त निदेशक फालेन्द्र कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से…

Read More

रायपुर : हाल ही में कुछ माध्यमों से यह भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है कि पचपेड़ी नाका का नाम परिवर्तित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने जानकारी दी है कि यह अफवाह पूर्णतः असत्य और भ्रामक है। किसी भी प्रकार के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया न तो प्रारंभ की गई है और न ही इस पर विचार किया जा रहा है। अतः नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी असत्य सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें।

Read More

नई दिल्ली: अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक जांच में अब तक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है. ये दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में किया गया है. एक अमेरिकी मीडिया आउटलेट के अनुसार, विमान के दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति नियंत्रित करने वाले स्विच बंद हो गए थे, जिसके कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजनों की शक्ति (थ्रस्ट) समाप्त हो गई थी. पायलट आमतौर पर आपातकालीन स्थिति में इंजन को चालू करने, बंद करने या रीसेट करने के लिए इन स्विचों का उपयोग करते हैं. बीते 12 जून को एअर इंडिया का…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) की मांग पर दरों में औसतन 1.89 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में 10 पैसे से 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक भुगतान करना होगा। वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं यानी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों आदि के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से राज्य के लाखों उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का आर्थिक भार…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लेकर आगे बढ़ रही है। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रूपए के बहुचर्चित शराब घोटाले में साय सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 में से 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस कार्रवाई को किसी भी राज्य द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इन अधिकारियों पर वर्ष 2019 से 2023 के बीच…

Read More

रायपुर : माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का सरकार की तरफ से पूरा ख़याल रखा जा रहा है। सरकार ऐसे आत्मसमर्पित पुरुष और महिला नक्सलियों को पुनर्वास योजना का लाभ देते हुए उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। इस बीच नक्सलियों के लिए सरकार ने एक और सौगात पेश की है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार उन नक्सलियों को संतान सुख देने के प्रयास में है जिन नक्सलियों का माओवादी नेताओं ने नसबंदी करा दिया था। बताया जाता है कि नक्सल संगठन में रहते हुए माओवादियों को संतानोत्पत्ति की इजाजत नहीं होती लिहाजा…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है. इस बैठक में कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है. साथ ही मानसून सत्र में पेश होने वाले नए विधेयकों को लेकर चर्चा की जा सकती है. यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में हो रही है.

Read More

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और नासा के एक्सिओम-4 मिशन में चालक दल के 3 अन्य यात्री जल्द ही धरती पर वापस आने वाले हैं और इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नासा की ओर से उस तारीख का खुलासा कर दिया गया है जब ये सभी अंतरिक्ष यात्री वापस पृथ्वी पर लौटेंगे। नासा ने जानकारी दी है कि शुभांशु शुक्ला समेत सभी अंतरिक्ष यात्री आगामी 14 जुलाई को को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापस पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार हैं। नासा ने क्या बताया? नासा के ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव…

Read More