Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: express@admin
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जब 4 जून को बेंगलुरु पहुंची थी तो वहां पर विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की जहां जान चली गई थी तो 33 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने जांच करते हुए सीधे आरसीबी फ्रेंचाइजी को दोषी ठहराया था। अब इस मामले में आरसीबी ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्होंने इस फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की है। आरसीबी के पक्ष को बिना सुने दिया गया फैसला कर्नाटक हाई कोर्ट में बार एंड बेंच…
Asteroid Hit Earth: धरती के लिए एस्टेरॉयड को हमेशा ही गंभीर खतरे के रूप में देखा जाता रहा है। अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकरा जाए तो तबाही मच जाएगी। कहा जाता है कि एक बार लाखों साल पहले एस्टेरॉयड ऐसे ही धरती से टकराया था जिसके बाद डायनासोर का पृथ्वी से वजूद ही खत्म हो गया था। वैज्ञानिकों ने कई बार इस तरह की आशंकाएं तो जताई हैं लेकिन यह कभी सच साबित नहीं हुईं। अब वैज्ञानिकों ने एक एस्टेरॉयड को लेकर जिस तरह की बातें कही हैं वो बेहद चौंकाने वाली हैं। वैज्ञानिकों ने किया है विश्लेषण वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड…
कोरबा : महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही बाकी मोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. यह घटना बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी की है. बताया जा रहा कि महिला बुरी तरह से जल चुकी है. जली लाश पर लोगों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस महिला की हत्या कर शव को जलाने की आशंका जता रही है. बाकी मोंगरा पुलिस महिला…
रायपुर : रेल यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना हैं. यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 16 अगस्त से 8 सितंबर तक 24 दिनों का प्री-एनआई और 9 सितंबर को 6 घंटे का पूर्ण यातायात ब्लॉक रहेगा. इसके अलावा 10 सितंबर को पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा. जिसके कारण कई ट्रेनों रूट बदल कर चलेगी. ये ट्रेनें हुई कैंसिल रद्द होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटा-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-टाटा एक्सप्रेस 19 से 21 अगस्त…
तमिलनाडु से दिल को दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। राज्य के कडलोर जिले में मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पर बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन चलती पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे दो छात्रों की मौत हो गई। कम से कम छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद टक्कर सुबह करीब 7:45 बजे कडलोर और आलप्पक्कम के बीच मानवयुक्त रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानवीय भूल पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। हादसे का कारण क्या था? इस दुर्घटना में गांव के दो बच्चों की मौत…
अंबिकापुर : भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज मैनपाट पहुंचे. केंद्रीय मंत्री चौहान जहां लोक व्यवहार और समय प्रबंधन पर, तो वहीं विनोद तावड़े सोशल मीडिया और मीडिया पर सांसदों-विधायकों को प्रशिक्षण देंगे. शिविर में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के अंबिकापुर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अंबिकापुर से सड़क के जरिए मैनपाट स्थित शिविर स्थल पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित…
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. मामले में हिंदू सगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जूलूस भी निकाला. बता दें कि शहर में 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों ने जमकर बवाल काटा. देर रात शराब के नशे में धुत युवकों और युवतियों के बीच मारपीट हुई. इस दौरान थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई. वहीं नशे में चूर युवती ने हाई वोल्टेड ड्रामा किया और पुलिस से भी बहस की. मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में पब में दो गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष बाहर आए…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से लगभग सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है। रायपुर में मंगलवार सुबह से ही तेज पानी बरस रहा है। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। बलौदाबाजार में खेत डूब गए हैं। वहीं सरगुजा संभाग में भी मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद और कांकेर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, धमतरी, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, मुंगेली सहित 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बीजापुर,…
मैनपाट : केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान अंबिकापुर पहुंचने के बाद मैनपाट रवाना हुए। मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, सभी मंत्री और सांसद-विधायक योग करते दिखाई दिए। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए योग टीचर नेताओं को टिप्स देते रहे और उन्हें सुनकर सभी योग पॉश्चर्स को फॉलो करते दिखाई दिए। पहले दिन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेताओं की क्लास ली। इस प्रशिक्षण…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
