Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: express@admin
रायपुर : नवा रायपुर स्थित निमोरा में आज राज्य के नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सेवा भावना और ईमानदारी से काम करने पर जनता हमेशा साथ देती है। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने कई बार निर्विरोध चुनाव जीते हैं। विधायक और सांसद दोनों रूपों में जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है, क्योंकि जब भावनाएं…
संजू सैमसन पर हुई पैसों की बारिश, लीग इतिहास में बने सबसे महंगे खिलाड़ी, इस टीम से दिखेंगे खेलते हुए
केरल क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन को लेकर 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में आयोजित की गई प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया में भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर पैसों की बरसात देखने को मिली। सैमसन इस लीग में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें वह दूसरे सीजन में कोच्चि ब्लू टाइगर्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। इस ऑक्शन में सभी टीमों को कुल 50 लाख रुपए का पर्स खर्च करने के लिए दिया गया था, जिसमें सिर्फ सैमसन को लेने के लिए उनकी टीम ने 50 फीसदी से अधिक राशि खर्च कर…
तखतपुर : जिले में बंदर की एयर गन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से वन्य प्रेमियों में आक्रोश है. मामले को लेकर तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले का खुलासा तब हुआ जब मृत बंदर का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि बंदर की मौत शरीर में एयर गन की गोली लगने से हुई है. उसके शरीर से एयर गन के दो छर्रे भी बरामद किए गए हैं. वन्य जीव प्रेमियों ने इस घटना की निंदा करते हुए तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.…
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर सरेआम गोली चलाई गई। इस घटना के बाद से उनके पिता स्थानीय अस्पताल में हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्ट्रेस इस वक्त काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शुक्रवार दोपहर (4 जुलाई) को, दो अज्ञात लोगों ने पंजाब के मोगा के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक, हरबंस नर्सिंग होम में एंट्री की और उन्हें गोली मार दी। उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद तानिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब उन्होंने स्पीकर की कुर्सी पर लिखे शब्द पढ़े तो वे भावुक हो गए। जिसपर लिखा था, ‘भारत के लोगों की ओर से त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के लिए’। उन्होंने कहा कि स्पीकर का चेयर सिर्फ एक फर्नीचर का टुकड़ा नहीं है। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती, विश्वास और मजबूत लोकतांत्रिक बंधन का प्रतिनिधित्व करती है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘ये पढ़कर मुझे भावुकता का एहसास हुआ,…
बलरामपुर: जिले में एक विवादित मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मामला DSP तस्लीम आरिफ की पत्नी का है, जिन्होंने अपने पति की नीली बत्ती वाली कार पर स्टंट करते हुए अपना जन्मदिन मनाया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में जनहित याचिका मानकर संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने मामले में चीफ सेक्रेटरी से पूछा है कि आपने क्या कार्रवाई की, शपथपत्र के साथ जवाब दें। केस की अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने DSP के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन DSP की पत्नी…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने एक शख्स की तलवार से वार कर हत्या कर दी। युवक तलवार लेकर हंगामा कर रहा था। मृतक उसे समझाने के लिए गया था। लेकिन आरोपी नहीं माना और समाझाने गए शख्स के गले और सीने पर तलवार से वार कर दिए। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खडिया निवासी तुरेकेला खड़ियापारा ने बताया कि 3 जुलाई को उनके पड़ोस सम्पत खडिया के…
रायपुर : CM विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा ने भी 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पूरी की है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में विधायकों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ हमारे सदस्यों को मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अनेक नवनिर्वाचित विधायक भी हैं, जिनकी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र…
Chattisgarh Sampark Kranti Express Bomb alert: हजरत निजामुद्दीन से चलकर ग्वालियर-दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) में बम की खबर से हड़कंप मच गया. इस ट्रेन को झांसी में ही रोक दिया गया है और सभी यात्रियों को नीचे उतारकर सघन तलाशी की गई. राहत की बात ये कि उसमें कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है. छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना शुक्रवार की रात किसी ने लखनऊ कंट्रोल रूम नम्बर 139 को सूचना दी गई कि हजरत निजामुद्दीन से चलकर दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में…
Anti Naxal Operation: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़ जारी है. बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के जंगल में एक बार फिर से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. सरकार लक्ष्य 2026 तक नक्सलवाद को मिटाना है. इससे पहले भी दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर इसके पहले भी सुरक्षा बलों के जवानों…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
