(संवाद एक्सप्रेस) नीलकंठ धिरहे
सक्ती नया बाराद्वार, नगर पंचायत नया बाराद्वार अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में 38.13 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा प्रदेश मंत्री चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण शर्मा जिला मंत्री भाजपा सक्ती उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने की।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर राठौर, पार्षद अजय सिंह राजपूत, अमित बरेठ, पुष्पा भारत कर्ष, पवन बंसल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, रूप नारायण साहू, शमीम खान,दुर्गेश यादव, सचिन शर्मा, कीर्ति सागर बरेठ, मोतीलाल कुर्रे, सीएमओ पुनीत वर्मा, लक्ष्मण दाहिरे, छतराम भैना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आरसीसी नाली निर्माण से वार्ड में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को राहत मिलेगी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण की अपेक्षा जताई। नगर पंचायत प्रशासन ने आश्वस्त किया कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।





















