गरियाबंद। ग्राम पंचायत हरदी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही हीरा बाई साहू एवं टिकेश्वरी साहू के आवास का भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्यरूप से लेखराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद व सरपंच ग्राम पंचायत हरदी मिथलेश ध्रुव, उपसरपंच दानेश्वर कुमार साहू ,ग्राम अध्यक्ष लालसाय कुंजाम एवं वार्ड पंच संतोष कामर किशुन ग्राम के प्रमुख ढेलउ राम केशव यादव चिंता राम थानू साहू के उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष द्वारा संचालित आवास हितग्राहियों से समय सीमा में कार्य करने को कहा गया और बताया गया कि ग्राम पंचायत हरदी को वित्तीय वर्ष 2025.26 में 103 आवास का लक्ष्य मिला है और पिछले समय स्वीकृत को भी जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया ग्राम पंचायत और ग्राम प्रमुखों के साथ एकजुट हो कर आवास को तय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















