(संवाद एक्सप्रेस )गरियाबंद। जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में 09 अप्रैल 2026 को जिला गरियाबंद आबकारी टीम ने सघन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृत्त देवभोग क्षेत्र में गश्त के दौरान देवभोग-गरियाबंद मार्ग स्थित झाराबहाल पुल के नीचे एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी माखन लाल यादव (40 वर्ष), निवासी गिरसुल, थाना देवभोग के पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 35 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 मिली) कुल 6.30 बल्क लीटर जब्त की गई।
आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर, नागेशराज श्रीवास्तव, आरक्षक पीताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना ध्रुव एवं वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















