(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी स्विफ्ट डिजायर कार से हो रही थी तस्करी
थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम की सटीक कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान तस्करी का पर्दाफाश कार की डिक्की से 20 पैकेट में 21.378 किलोग्राम गांजा बरामद, मौके पर ही आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार 10,18,000 रुपये की जप्ती गांजा शिफ्ट डिजायर कार और वन प्लस मोबाइल जब्त थाना चक्रधरनगर में धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश ऑपरेशन आघात में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर जड़ से समाप्त किया जाएगा
रायगढ़,,एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर कल दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम पर 21.378 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000) स्विफ्ट डिजायर कार (कीमती लगभग ₹8,00,000) तथा तस्करी में प्रयुक्त वन प्लस मोबाइल (कीमती ₹18,000) कुल जुमला ₹10,18,000 की संपत्ति जप्त की है आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त तत्व तत्काल यह गतिविधि छोड़ दें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी जिले को नशामुक्त बनाने में आमजन सहयोग करें मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में निरीक्षक नासिर खान (थाना प्रभारी साइबर थाना)उप निरीक्षक गेंद लाल साहू (प्रभारी थाना चक्रधरनगर)सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, पुलिस थाना साइबर के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल,रूपराम पटेल,आरक्षक प्रशांत पण्डा,महेश पण्डा,पुष्पेंद्र जाटवर,विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, विकास प्रधान,रविन्द्र गुप्ता,रोशन एक्का, अभय यादव,शैलेन्द्र पैंकरा,नंदकिशोर भगत और विनोज लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







