(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग अंतर्गत झाखरपारा मंडल ग्राम पंचायत में बूथ गठन बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।बैठक के दौरान पार्टी के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान संगठन विस्तार,नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने,तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई।वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी ने कहा कि झाखरपारा मंडल में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बूथ गठन बैठक आयोजित की गई है,जहां कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया कि मजबूत बूथ ही मजबूत जीत की नींव है।बुथ गठन बैठक कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी दिशा निर्देश की जानकारी दे कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा,ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी,जिला उपाध्यक्ष कुंजलराम यादव महेश्वर बघेल,सानंदो ध्रुवा,प्रेमलाल नागेश, बासुदेव बीसी,टिकेंद्र बीसी,नीलांबर मरकाम,सुरेन्द्र चिरपाल,सिद्धार्थ निधि,देवानंद,मानसिंह दुर्गा, लोकेश बेहेरा,लवार सिंह बेहेरा,भंवर सिन्हा,चैन सिंह मांझी के साथ स्थानीय पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















