संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा
शहडोल। 28 नवंबर 2025: ब्राह्मण समाज की बेटियों के संबंध में IAS संतोष वर्मा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण संगठन बुढार इकाई ने थाना बुढार में अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। इसके विरोध स्वरूप नगर परिषद बुढार चौराहा से एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें वरिष्ठ एवं युवा विप्रजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पैदल मार्च के अंत में थाना बुढार परिसर के मुख्य द्वार पर IAS संतोष वर्मा का पुतला दहन किया गया और उन्हें जूते की माला पहनाकर कड़ा विरोध जताया गया। इस दौरान नेताओं तथा संगठन के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।ब्राह्मण संगठन बुढार इकाई के सूत्रों ने बताया कि समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्रजनों ने सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। संगठन ने कहा कि भविष्य में भी वे सामाजिक समरसता, सम्मान और न्याय के लिए हर परिस्थिति में निडरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण संगठन ने समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और आगे के अभियान के लिए पूर्ण समर्पण की अपील की।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







