बालोद। जब लोग कार में टूलकिट, जैक या फर्स्ट एड बॉक्स रखते हैं, तब कुछ समझदार लोग सीधे करोड़ों रख लेते हैं — और वो भी सीट के नीचे! बालोद जिले की कोतवाली पुलिस ने पकड़ीभाट गांव के पास ऐसी ही एक ‘लक्ज़री बैंक कार’ पकड़ ली है, जिसमें से 3 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस को शक हुआ कि कार का पेट थोड़ा ज़्यादा फूला हुआ है — तलाशी ली तो सीट के नीचे से निकला पूरा “नोटों का नोटबुक”! यानी सस्पेंशन झेल रहा था वित्तीय भार।

“सीट के नीचे गुप्त चैंबर बना था”, पुलिस ने बताया। शायद गाड़ी डिजाइन करते वक्त इंजीनियर ने पूछा होगा — ‘सेफ्टी फीचर चाहिए या सीक्रेसी फीचर?’
दोनों सवार फिलहाल हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। पुलिस भी सोच में है — इतनी रकम कहां से आई? चुनावी तैयारी थी या “कैश ऑन व्हील्स” का नया बिज़नेस मॉडल?
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही नवाचार ईमानदारी में लगता तो देश कब का विकसित हो जाता।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















