बालोद। जिले में शराब तस्करी का गोरखधंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। हैरानी की बात यह है कि आबकारी विभाग के गार्ड की मौजूदगी के बावजूद शराब तस्कर बेखौफ होकर कारोबार चला रहे हैं। बोरी भर-भरकर शराब अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है।
शाम हो या सुबह, बालोद जिले के बुधवारी बाजार और पड़कीभाट चौक जैसे इलाकों में शराब कोचिए खुलेआम अवैध शराब बेचते दिखाई देते हैं। हमारे पास मौजूद फोटो इस धंधे का सच उजागर कर रहा है, जिसमें शराब बिक्री और सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी है, फिर भी विभाग आंख मूंदे बैठा हुआ है। विभाग की इस चुप्पी से तस्करों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
लोगों ने मांग की है कि जिले में चल रही इस अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















