(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आहूत भारत बंद के समर्थन में गुरुवार 12 फरवरी 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा की मुख्य उपस्थिति रही।
तिरंगा चौक गरियाबंद में आयोजित समर्थन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और बंद को सफल बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि यह भारत बंद श्रमिकों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ी है, जिससे आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों और किसानों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि केंद्र सरकार को जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और श्रमिक संगठनों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
इस अवसर पर युगल किशोर पांडेय, बीरू यादव, शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सविता गिरी, प्रतिभा पटेल, परागा बाई, डिलेश्वर देवांगन, कादर हिंगोरा, चित्रसेन साहू, लक्ष्मण चक्रधारी, ऐश्वर्य यदु, सूरज यादव, मुनाजिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया और प्रशासनिक व्यवस्था भी मुस्तैद नजर आई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होगा, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







