गरियाबंद। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशन में जनपद पंचायत गरियाबंद में संविधान दिवस का आयोजन गरिमामय ढंग से किया गया। “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू उपस्थित रहे। सभापति गणेश ध्रुव एवं जनपद सदस्य प्रगति देवांगन ने भी संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस. नागेश, अतिरिक्त सीईओ राकेश ठाकुर, दयानंद सोम, सिराज, प्रफुल देवांगन, दुर्गेश प्रसाद साहू, क्षेत्रीय समन्वयक आलोक साहू, दीपक राजपूत, गूंजा सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को आत्मसात करने तथा जनहित में ईमानदारीपूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया गया। जनपद पंचायत में आयोजित यह कार्यक्रम जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को समर्पित रहा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















