गरियाबंद । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 03 दिसम्बर 2025 के अवसर पर सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला गरियाबंद को राज्य का सर्वाेत्तम जिला घोषित करते हुए प्रथम स्थान का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में दिव्यांगजन कल्याणकारी सेवाओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सफल संचालन के आधार पर दिया गया। राज्य स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने गरियाबंद जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डी.पी. ठाकुर को सम्मानित किया। गरियाबंद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में गरियाबंद जिले द्वारा किए जा रहे प्रयास पूरे राज्य के लिए अनुकरणीय हैं।

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजन, उत्कृष्ट संस्थाएँ एवं कार्यकर्ता को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। श्री ठाकुर ने राज्य शासन एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्टर श्री बी.एस. उइके के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित विभिन्न दिव्यांगजन शिविरों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता, टीमवर्क का परिणाम है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















