गरियाबंद। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले में आगामी 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पाँच जोन – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल (अंडर-14) बालक एवं बालिका वर्ग शामिल किए गए हैं।
गरियाबंद जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि वॉलीबॉल बालक वर्ग अंडर-14 में गांधी मैदान वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी यश राज साहू, अर्श मेमन, मनीष यादव, धनंजय तीरपुड़े एवं अर्जुन बघेल का चयन रायपुर जोन की टीम के लिए किया गया है। वहीं बालिका वर्ग अंडर-14 में नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चेष्टा तिवारी का चयन भी रायपुर जोन टीम में हुआ है। ये सभी खिलाड़ी रायगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।
खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनके कोच संजीव साहू (नगर खेल द्रोणाचार्य सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), सूरज राव महाडिक एवं नंद कुमार रात्रे का विशेष मार्गदर्शन रहा है।
नगर के खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र ध्रुव, सहायक क्रीड़ा अधिकारी उत्तर नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव, पूर्व अध्यक्ष गफ्फार मेमन (गफ्फू), आसिफ मेमन, सुरेन्द्र सोनटेके, युवा जनप्रतिनिधि संदीप सरकार, विजय सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर (टिंकू), राजेश साहू, रितिक सिन्हा, मनोज खरे, विनय दासवानी, प्रकाश रोहरा, भावेश सिन्हा, अजय रोहरा, अजय (अज्जू) दासवानी, ऐश्वर्य यदु, प्राचार्य दीपक बौद्ध, सेजस श्री स्टीफैम बर्न (एंजल्स एंग्लो), मोहम्मद अख्तर खान, मोहम्मद मुजाहिद मनिहार, मोहसिन खान, राष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र यादव, होरी यादव, रमेश यादव, जीतू सेन सहित अनेक लोग शामिल हैं।
नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि गरियाबंद के ये युवा खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और जोन का नाम रोशन करेंगे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments



