गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में खेलो इंडिया योजना की फिट इंडिया पहल के अंतर्गत आज रविवार 24 अगस्त 2025 को गरियाबंद पुलिस द्वारा “Sunday on Cycle” अभियान का आयोजन किया गया।
पुलिस परेड ग्राउण्ड से सुबह 7 बजे प्रारंभ हुई इस साइकिल रैली में वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल हुए। रैली तिरंगा चौक होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः पुलिस परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न हुई। इस दौरान साइकिलिंग के फायदे तथा सड़क पर साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी आम लोगों को दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित करना रहा। इस मौके पर “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश दिया गया।
गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से साइकिल चलाकर अपने स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखें और प्रतिदिन सुबह आधा घंटा साइकिलिंग करके फिट रहने का संकल्प लें।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















