(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर (IPS) के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा मानकों और सामाजिक मर्यादाओं के पालन पर जोर दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान डरावने, अश्लील या किसी की भावनाओं को आहत करने वाले मुखौटों की बिक्री नहीं की जाएगी। ऐसे मुखौटों का उपयोग अक्सर असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों को डराने या अपराध को अंजाम देने के लिए किया जाता है। अवैध सामग्री की रोकथाम: ज्वलनशील पदार्थ, रसायनिक रंगों और असुरक्षित पिचकारियों की बिक्री के संबंध में भी व्यापारियों को सतर्क किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले या प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















