रिपोर्ट सोना बारमते
(संवाद एक्सप्रेस)बलौदाबाजार । जिले में कई तरह की खबर देखने पढ़ने सुनने को मिलते रहता है और जिले में कई तरह के राजस्व पखवाड़ा से लेकर कई तरह के राजस्व शिविर लगाया जा रहा है तथा नव नियुक्त कलेक्टर के पदस्थापन होने के बाद लगातार राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों को अपने समय अवधि में पूर्ण करने का निर्देश भी दिया जा रहा है मगर आज भी राजस्व विभाग की विडंबना लगातार दिखाई दे रही है कई जगहों पर रिकॉर्ड की दृष्टि नहीं होना कई खसरों पर अभी भी सीमांकन का गड़बड़ी होना कई जगहों पर तो अभी भी ऑनलाइन में त्रुटि दिखाई दे रही है मगर अभी तक पूर्णतः निराकरण नहीं।
आखिर तुरमा के रिकॉर्ड की दुरुस्ती अभी तक क्यों नहीं हुई
ग्रामीणों के प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी ग्राम तुरमा का रिकॉर्ड कई तरह से एक दूसरे के खाते में विभाजन, विलोपन और अस्थाई रूप से स्थाई रूप से खसरा की रिकॉर्ड इधर से उधर होने के एवज में अभी भी कई तरह के रिकॉर्ड की गड़बड़ी दिखाई दे रही है।
लगातार वहां पर राजस्व अधिकारी,राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी के तबादले के वजह से भी सही तरीके से रिकॉर्ड की दुरुस्ती नहीं हो रही है और अलग-अलग समय में अलग-अलग पटवारी के रहने से भी कांट छांट हुई है और लिपि त्रुटि ऑनलाइन त्रुटि जैसे कई कारनामा देखने को मिला है और अभी भी बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के पटवारी के द्वारा खसरे को नक्शे को छेड़छाड़ और सीलिंग जमीन को काट काट कर भेज देने जैसा गंभीर आरोप भी प्रदर्शित हो रहा है और छक्कन दास मनहरे के प्रकरण में तो राजस्व विभाग ने लग रहा है मानो घुटने टेक दिया हो और अब जिलाधीश को जैसे तैसे तहसील से रिपोर्ट तैयार कर भेजने की फिराक हो रही है।
कहने का तात्पर्य यह है कि जब छक्कन दास ने अपने खसरा नंबर 62/1,62/18/145,146/1,145,146/2,तथा 26/18,344 खसरे में तो तार घेरा के लिए प्रशासन को पत्र दिए थे मगर समय अवधि में निराकरण नहीं तथा प्रशासन के द्वारा जैसे तैसे आवेदन कर्ता को कुछ समय रिकॉर्ड दृष्टि करने का आश्वासन देते हुए ग्राम पंचायत को हलफनामा देने को कहा जिस पर ग्राम पंचायत ने 15 दिन का समय आवेदन कर्ता को बताया मगर लगभग 20 दिन होने के बावजूद भी प्रकरण का निराकरण नहीं होना पाया गया जिस तारम्य में ग्राम पंचायत में छक्कन दास मन्हरे के आवेदन पत्र को स्वीकार कर अपने ग्राम पंचायत के बैनर तले एक हलफनामा तैयार कर सूचनार्थ के रूप में तहसील भाटापारा को अवगत कराया की पांच दिवस के अंदर रिकॉर्ड दृष्टि नहीं होने तथा प्रकरण का निराकरण नहीं होने की स्थिति में आवेदन कर्ता छक्कन दास मनहरे पुनः तार घेरा करेगा जिसमें अब ग्राम पंचायत भी किसी भी तरह का प्रशासन को सहयोग नहीं करेंगें। अब देखने वाली बात यहां होगी कि खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन इस मामले को किस तरह से सब ज्ञान में लेती है। खबर अभी बाकी है वह अगले में पुनः प्रकाशित करेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















