चांदन, जिला बलौदाबाजार । ग्राम चांदन में सर्व आदिवासी समाज देवरीराज द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में आज गरिमामयी माहौल देखने को मिला, जिसमें परंपरागत गीत-संगीत और आदिवासी नृत्य ने समूचे क्षेत्र को सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जनप्रतिनिधि ने आदिवासी समाज के लोगों के साथ अपनी आत्मीय सहभागिता व्यक्त की। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारीगणों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत ने समस्त कार्यक्रम को आत्मीयता से भर दिया।

“आदिवासी संस्कृति की गहराई, उनकी जीवन शैली की सहजता और प्रकृति के प्रति उनका अटूट संबंध हमें हमारी वास्तविक जड़ों का स्मरण कराता है। यह विरासत संजोने योग्य है, क्योंकि यही भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है।”
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें ने अपने संबोधन में कहा
इस अवसर पर अधिक गरिमामय बनाया बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी की उपस्थिति ने, जो बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिक बंधुओं के साथ समारोह में सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान में सजे जनजातीय भाई-बहनों की सांस्कृतिक झलक ने सबका मन मोह लिया।
बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने बताया
गरियाबंद जिला बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा समारोह का उद्देश्य आदिवासी समाज की एकता, उनकी समृद्ध परंपराओं तथा सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराना रहा। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना का पर्व था, बल्कि सामाजिक समरसता और आत्मगौरव का भी प्रतीक बना।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















