(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश के गरियाबंद नगर आगमन पर शनिवार को ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। नगर में प्रवेश करते ही युवा मोर्चा और भाजपा मंडल गरियाबंद के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान “युवा मोर्चा जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन नगर के प्रमुख तिरंगा चौक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच हेमंत नागेश का स्वागत कर उन्हें फूलों की माला पहनाई गई। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
युवाओं को जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी: हेमंत नागेश
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश ने कहा कि युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि यह शक्ति सही दिशा में संगठित हो जाए तो राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया और तेज हो सकती है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं, स्वरोजगार को अपनाएं और समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को नेतृत्व देने वाली पार्टी है और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर
हेमंत नागेश ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही प्राथमिक लक्ष्य है। इसके लिए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन कार्य करने की अपील की।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारेख, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, बलदेव सिंह हुंदल, अनूप भोसले, प्रहलाद ठाकुर, प्रकाश सोनी, रेणुका साहू, अमित वखारिया, सागर मायनी, यश मिश्रा, सूरज सिन्हा, नमन सेन, प्रतीक सिंह, पप्पू ठाकुर, रवि चंद्राकर, वेश राठौर, खेमसिंग बघेल सहित युवा मोर्चा और भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि गरियाबंद जिले में भाजयुमो पूरी ऊर्जा और मजबूती के साथ आगामी चुनौतियों के लिए तैयार है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments



