(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित मिरी के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमित मिरी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लंबे अरसे बाद कांग्रेस भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे भवन खचाखच भर गया और संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के विधायक जनक राम ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है और आने वाले समय में प्रत्येक बूथ को सक्रिय करना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल किशोर पांडेय ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँच बनाने, संवाद और समन्वय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार वर्मा ने संगठन को अनुशासित और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार शर्मा ने भी संगठनात्मक मजबूती को समय की आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महेंद्र सिंह राजपूत, डिलेश्वर देवांगन, भानु सिन्हा, मनीष ध्रुव, अवध राम यादव, रमेश मेश्राम, एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रद्धा राजपूत, पार्षद शीला तांडी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सविता गिरी, प्रतिभा पटेल, सुरेखा नागेश, गैंद राम सिन्हा, केशु सिन्हा, मुकेश रामटेके, कादर हिंगोरा, हरीश देवांगन, अजगर खान, सुमंत नागेश, ऐश्वर्य यदु, उत्तम सोनी, सुरेश दास मानिकपुरी, राकेश मुर्रा, नादिर खान, वालेश मरकाम, आत्माराम मरकाम, राजकुमार, भैयालाल, अक्तूराम यादव, नंदू गोस्वामी, महेंद्र यादव, प्रदीप यादव, द्वारिका ठाकुर, पुरुषोत्तम घृतलहरे, शेखर ध्रुव, लक्ष्मण चक्रधारी, सूरज यादव, भावेश ध्रुव, ढाल सिंह साहू, छबि नेताम, नेपाल सोरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने संगठन पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, सहप्रभारी एस. ए. संपत कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी सकलेन कामदार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
अमित मिरी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन गैंदू यादव ने किया। पूरे आयोजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता साफ झलकती रही।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments



