(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को बढ़ावा देने और उद्यमियों को बैंकिंग सहयोग से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबंद द्वारा “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रेम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित होगा।
यह कार्यशाला 18 मार्च 2026 को होटल सिटी जायका, गरियाबंद में सुबह 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो उद्यमियों से सीधे संवाद कर उन्हें ऋण, वित्तीय सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ऋण आवेदन से जुड़ी समस्याओं का समाधान, नए ऋण और पुनः वित्तपोषण के अवसर, व्यवसाय विस्तार के लिए वित्तीय सुझाव सहित महिला उद्यमियों एवं युवा व्यापारियों के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
यह कार्यशाला मौजूदा उद्योगपतियों, नए उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों, स्व-सहायता समूहों (SHG) और बैंक से ऋण लेने के इच्छुक व्यवसायियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहेगी।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबंद द्वारा जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, गरियाबंद (संयुक्त जिला कार्यालय, कक्ष क्रमांक 92) से संपर्क कर सकते हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















