संवाद एक्सप्रेस। शंकर लहरें
सरायपाली। सामाजिक संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राइट कौन्सिल ने अपने 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुखबधिर छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें मानवाधिकार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। संगठन के राष्ट्र अध्यक्ष श्री सन्नी शाह के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने छात्रावास का दौरा किया।
इस दौरान संस्था द्वारा बच्चों को बिस्कुट, मिठाई और फल वितरित कर खुशियाँ बाँटी गईं।

कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक मधु साहू ने कहा कि शासन के सहयोग और समाजिक संगठनों के निरंतर प्रयास से छात्रावास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा है और जीवन की हर परिस्थिति का सामना करने की शिक्षा भी दी जा रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के साथ उनके सहयोगी शंकर लहरे, सलीम खान सहित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। संस्था ने आगे भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















