मैनपुर। आदिवासी वनांचल ग्राम गोना के शाला प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। परंपरा के अनुसार शाला परिसर में हर त्योहार मनाया जाता है ताकि बच्चों में सर्वधर्म समभाव, संस्कृति और अच्छे संस्कारों का विकास हो सके।
कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी और गोपियों का रूप धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। पुष्प वर्षा और भजन-गीतों पर बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है और वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की ओर भी प्रेरित होते हैं। यह प्रयास महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा की परिकल्पना को साकार करता हुआ प्रतीत होता है।
सभी कार्यक्रमों के उपरांत शाला महिला मंडल ने बच्चों को प्रसाद एवं पुरस्कार वितरित किए। सफल आयोजन में शाला प्रमुख श्री सुरज पात्र, प्रधान पाठक मानसिंग नागेश, शिक्षक आलोक शर्मा, पेश्वर यादव एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















