(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
मुंगेली, जिले के विकासखंड पथरिया में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों तथा महिला संचालित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को बाजार विकास से जुड़ी योजनाओं और अवसरों की जानकारी प्रदान करना रहा
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन का भी महत्वपूर्ण आधार है एमडीए जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करती हैं जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई इनमें बाजार विकास सहायता योजनाएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों और प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया उत्पाद ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, गुणवत्ता प्रमाणन, बी2बी और बी2सी मार्केट लिंकज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार तथा सरकारी अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल रही विशेषज्ञों ने सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान कर उन्हें व्यवसाय विस्तार के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार करने का मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 40 महिला उद्यमियों, एसएचजी प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित उद्यमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई कार्यक्रम में विकासखंड परियोजना प्रबंधक नीलकमल सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी,विपणन विशेषज्ञ एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे इस दौरान कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

















