गरियाबंद। जिले के दूरस्थ वनांचल दर्रीपारा मुख्यमार्ग स्थित सती नाला में पुल निर्माण एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे चक्काजाम आंदोलन करेंगे।
ग्राम पंचायत आमदी के सरपंच आत्माराम मरकाम, दर्रीपारा के राजकुमार सोरी, दसपुर के नरेन्द्र ध्रुव, रावनडिग्गी के भादुराम, कोसमी के तिरथराम, जोबा की सरपंच श्रीमती एक्ता सोम, खुरसीपार के रोहित मरकाम, बेनपुरा के वालेश मरकाम सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि सती नाला पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में नाला उफान पर आने से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती है। कई बार इस समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया और हर बार केवल आश्वासन ही मिला, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र की अन्य समस्याएँ भी लम्बित हैं जिनमें –
चंदनबाहरा डेम निर्माण
कोसमी से बिन्द्रानवागढ़ तक सड़क निर्माण
बिन्द्रानवागढ़ से रावनडिग्गी होते हुए गोबरा तक सड़क निर्माण
कोसमी डेम मरम्मत कार्य शामिल हैं।
इन मांगों पर कई बार शासन-प्रशासन से निवेदन किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर ग्रामीणों ने आंदोलन और चक्काजाम का निर्णय लिया है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















