(संवाद एक्सप्रेस)नवापारा-राजिम। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद 21 मार्च को ईद का पर्व क्षेत्र में हर्षाेल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी। इस खास मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार तस्वीर देखने को मिली। भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा, नगर के वरिष्ठ नागरिक सुनील जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिती रही। समाज के लोगों द्वारा दोनों अतिथियों का सम्मान किया गया, जिसके बाद सभी ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईदगाह परिसर में सामाजिक सौहार्द का अनूठा माहौल देखने को मिला, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर ईद की खुशियां साझा कीं और पारंपरिक सेवईं का आनंद लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई दी और जिन्होंने पूरे रमजान रोजा रखा, उन्हें ईदी देकर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष बिलाल अहमद रिजवी, इमरान इम्मू सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष अकरम रिजवी, मंडल अध्यक्ष अनस रिजवी, नजीर चांगल, महबूब चांगल, डॉ. अब्दुल रशीद, सलीम सुलडा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















