(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर/नई दिल्ली। ऑल इंडिया टेनिस फेडरेशन (ATF) ने वर्ष 2026–27 के लिए विभिन्न समितियों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। फेडरेशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, AITA अध्यक्ष डॉ अनिल जैन और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा समेत कई अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अलग-अलग समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के मुताबिक, फाइनेंस कमेटी में डॉ. अनिल जैन को चेयरमैन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं जूनियर्स एवं कोचेस डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सुनील यजमान , मार्केटिंग एवं स्पॉन्सरशिप कमेटी के चेयरमैन प्रशांत सुतार और टूर्नामेंट्स एवं ऑफिशिएटिंग कमेटी के चेयरमैन अनील महाजन को शामिल किया गया है। वहीं, सीनियर्स, व्हीलचेयर एवं बीच टेनिस कमेटी में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एडवांटेज ऑल कमेटी की चेयरमैन शालिनी ठाकुर चावला को नियुक्त किया गया है।
फेडरेशन ने अपने पत्र में विश्वास जताया है कि इन नियुक्तियों से देश में टेनिस के विकास और विस्तार को नई गति मिलेगी। साथ ही उम्मीद व्यक्त की गई है कि सभी सदस्य अपने अनुभव और नेतृत्व से खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
वहीं श्री होरा ने जिम्मेदारी के लिए AITA का आभार जताते हुए कहा कि, “यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं ऑल इंडिया टेनिस फेडरेशन का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। विशेष रूप से अनिल धूपर जी का आभारी हूं, जिनके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिल रहा है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ टेनिस के विकास, खासकर सीनियर्स, व्हीलचेयर और बीच टेनिस को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करूंगा।”
छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल
वहीं महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी, उपाध्यक्ष नरेश चन्द्र गुप्ता, अवतार सिंह जुनेजा, सुशील बलानी, रूपेंद्र चौहान, वरिष्ठ टेनिस कोच राजेश मिश्रा, नचिकेता अर्जुन कुमार, चरणजीत ओबेरॉय, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, जीएस भांबरा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम, अजय टांडी सहित सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने श्री होरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का टेनिस और नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















