गरियाबंद। रायपुर से ओडिशा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-130 सी बारिश के दिनों में मौत का जाल बन गया है। सड़क किनारे बनी साइड शोल्डर पटरियां जगह-जगह से गायब हो चुकी हैं और कई स्थानों पर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं।
इन हालात में वाहन चालकों को जरा-सी चूक भी भारी पड़ रही है। बीते दिनों छुरा और फिंगेश्वर के बीच बाइक सवार गहरे गड्ढे में फंसकर घायल हो गए। वहीं देवभोग मार्ग पर कार धंसकर पलट गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए।

राहगीरों का कहना है कि सड़क पर सफर करना अब खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण रवि साहू ने बताया—“हाईवे पर गाड़ी चलाना जान जोखिम में डालने जैसा है। छोटे-बड़े हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मौन है।”
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने और हाईवे की पटरियों को दुरुस्त करने की मांग की है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















