(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। भारतीय राजनीति में सम्मान के साथ लिया जाने वाला नाम पंडित श्यामा चरण शुक्ला की 100वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी और जनहितैषी नेता बताया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नादिर कुरैशी ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ला एक अनुभवी भविष्यदृष्टा राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि शुक्ला जी का व्यक्तित्व सादगी, प्रशासनिक क्षमता और किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक था।

पंडित श्यामा चरण शुक्ला पहली बार वर्ष 1957 में राजिम क्षेत्र से तत्कालीन मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद वे 1962, 1967, 1972, 1990, 1993 और 1998 में भी लगातार जनता का विश्वास जीतते हुए उसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।
उन्होंने तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। “श्याम भैया” के नाम से लोकप्रिय शुक्ला जी को राजिम विधानसभा क्षेत्र का जनप्रिय नेता माना जाता था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे क्षेत्र में कृषि विकास को नई दिशा मिली और किसानों को व्यापक लाभ प्राप्त हुआ।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ला की विकासपरक सोच और जनसेवा की भावना आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















