(संवाद एक्सप्रेस)राजिम । पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के क्षेत्र में सक्रिय ग्राम पोंड़ जिला गरियाबंद के युवा खेमराज साहू ने हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों में राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का प्रचार-प्रसार कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कुल्लू जिले की सोलंग वैली से पतालसू पीक ट्रैक के दौरान लगभग 9000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 6 डिग्री तापमान में तिरंगा एवं छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के साथ राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का संदेश दिया।
बता दे कि पर्वतारोहण ट्रैकिंग के क्षेत्र में कार्यरत पोंड़ के युवा खेमराज साहू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित सोलंग वैली गांव से पतालसू पीक ट्रैक करने के लिए निकले थे जिसकी ऊंचाई लगभग 13900 फीट है परंतु 03 फरवरी 2026 को अत्यधिक बर्फबारी होने से पतालसू पीक तक पहुंच पाना मुश्किल था और कुल्लू जिला प्रशासन व हिमाचल प्रशासन द्वारा मौसम को देखते हुए उंचाई पर ट्रैक में जाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था, चूंकि जिस रास्ते से ट्रैक करके पहाड़ी चढ़ना था, वहां पर लगभग 8से 10 फीट तक बर्फ जमा हुआ था।

खेमराज व उनके साथियों ने एडवेंचर वैली के प्रशिक्षु माउंटेनियर के मार्गदर्शन में यह ट्रैक करने की कोशिश की, जिसमें सोलंग वैली गांव से होकर शगाडुग के जंगलों में ट्रैक करते हुए सीने तक की जमी बर्फ को हटाकर, धसते पैर से रास्ता बनाकर ट्रैक किया। मौसम के अनुकूलता को देखते हुए लगभग 9000 फीट की ऊंचाई -6 डिग्री पर खेमराज ने राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का तस्वीर के साथ प्रमोशन करते हुए, छत्तीसगढ़ महतारी की छायाप्रति व तिरंगा लहराते हुए यह सफल आरोहण किया।
इसके पहले भी खेमराज साहू 2023 में केदारकंठा चोटी (12500 फीट) उत्तराखंड में गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के साथ गरियाबंद जिले के विभिन्न दर्शनीय स्थल को प्रमोट कर चुके हैं, जिसके लिए खेमराज साहू का नाम “वर्ल्ड वाइड बुक आफ रिकॉर्ड” में दर्ज है, इसके साथ ही रायपुर से गरियाबंद तक एक दिवसीय सायकल यात्रा करते हुए वर्ष 2023 में मेले को भी प्रमोट कर चुके हैं। यह आरोहण में खेमराज के साथ छत्तीसगढ़ से ट्रैकर नितेश अग्रवाल, राजनांदगांव व ओड़िशा के एक्सपीडिशन एडवेंचर ट्रैकर प्रवासिनी व उनके अन्य साथी शामिल रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







