गरियाबंद। जिले में 21 दिसंबर रविवार को पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन किया गया। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के हजारों बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और स्वयंसेवकों की टीम ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो ड्रॉप से वंचित रह गए हैं, उन्हें आगामी दिनों में घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि गरियाबंद जिला पूरी तरह पोलियो मुक्त बन सके।

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आयोजन रविवार 21 दिसंबर को किया गया, जिसमें पहले दिन बूथों पर तथा 22 से 23 दिसंबर को मॉप-अप अभियान के तहत घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत लिटिपारा व पीपरछेड़ी में भी 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को उनके निकटतम निर्धारित पोलियो बूथ पर दवा पिलाई गई। बता दें कि जिले में कुल 830 पोलियो बूथों के माध्यम से 91 हजार 115 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 1 हजार 835 टीम सदस्यों का गठन किया गया है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















