रायपुर। शिक्षा विभाग की तैयारियों के बीच इस बार प्रदेश के स्कूलों में कुल 64 दिनों का अवकाश रहेगा। सूत्रों के अनुसार, डीपीआई (निदेशक लोक शिक्षण संचालनालय) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विभाग ने सहमति जता दी है। हालांकि औपचारिक आदेश जल्द ही जारी होने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अवकाश का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा—
दशहरा अवकाश : 29 सितंबर से 4 अक्टूबर (कुल 6 दिन)
दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर (कुल 6 दिन)
शीतकालीन अवकाश : 22 दिसंबर से 27 दिसंबर (कुल 6 दिन)
ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून (कुल 46 दिन)
इन सभी अवकाशों को मिलाकर छात्रों को इस साल कुल 64 दिन की छुट्टियां मिलेंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से औपचारिक आदेश आने के बाद छुट्टियों का यह कैलेंडर प्रदेशभर के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू हो जाएगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















