(संवाद एक्सप्रेस) विजय कुमार विश्वकर्मा।शहडोल। जिले में मनोरंजन के नए-नए तरीकों की खोज निरंतर जारी है और इस बार अमलाई क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सड़क को अपना निजी स्टेज समझकर तोड़फोड़ व आगजनी का ऐसा शो किया कि प्रशासन भी दंग रह गया। बताते हैं कि ये कलाकार सड़क पर ट्रैफिक जाम को एक ‘फुल डे इवेंट’ बनाना चाहते थे, जिसे देखकर राहगीरों ने भी मुफ्त की ‘फायरवर्क्स’ एंट्री ले ली।
घटना 17 सितंबर की है, जब कुछ युवाओं ने सोचा— “जब सड़कें तोड़ने और टायर जलाने का टैलेंट है तो क्यों न दुनिया को दिखाया जाए?” बस फिर क्या, रोड को ब्लॉक किया, गाड़ियों के सामने नाच-नाचकर गुंडई की और माहौल गर्म करने के लिए टायरों में आग लगा दी।
आग लगते ही शो और वायरल हुआ—पास की दुकानों में रखा सामान भी ‘अनजाने में’ पक गया, जिससे इस इवेंट को “गोदाम जलाओ अभियान” का लोकल टैग भी मिल गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन तीनों उभरते ‘एक्शन हीरो’ को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद कलाकारों ने कहा—
“हम तो बस माहौल में थोड़ा ड्रामा जोड़ रहे थे… पर पुलिस ने असली प्लॉट ट्विस्ट दे दिया।”
प्रशासन ने बताया कि ऐसे प्रदर्शन की ज़रूरत नहीं है—
“सड़क जनता की है, स्टेज नहीं। आगजनी से ज्यादा गर्मी प्रशासन खुद बढ़ा सकता है।”
फिलहाल तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है और क्षेत्र के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अगली बार कोई प्रदर्शन हो तो कम से कम टिकट लगा दिया जाए, ताकि देखने वालों को पता चले कि वे तमाशा देख रहे हैं या फंस गए हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







