दुर्ग । सेक्टर-1 में आयोजित संत ज्ञानेश्वर महाराज संजीवनी समाधि सोहळा मंगलवार को भक्तिभाव के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महाराष्ट्रियन समाज के बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागी होकर न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि पारंपरिक वेशभूषा में भजन—कीर्तन कर वातावरण को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया।
सुबह ज्ञानेश्वर महाराज का अभिषेक व पूजा-अर्चना के बाद सजाई गई विशेष पालखी को समाज के सभी भक्तों ने शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया। पालखी में ज्ञानेश्वर महाराज और विठ्ठल महाराज विराजमान थे। जय हरी विठ्ठल और जय पांडुरंग के जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ।

बालगोपालों ने उत्साह के साथ दहीहंडी फोड़कर उत्सव को जीवंत कर दिया। इसके बाद सभी भक्तों को पारंपरिक गोपाल काला महाप्रसाद वितरित किया गया। भक्त प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने बताया कि इस प्रसाद में पोहा, लाई, दही, शक्कर, नारियल, फल, नींबू व अचार मिलाकर तैयार किया जाता है, जो प्रेम, एकता और साझा आनंद का प्रतीक है।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तनकार तुकाराम निकम, संतोष राठोड सहित विभिन्न कलाकारों ने हरिपाठ, अभंग और ज्ञानेश्वरी के पद प्रस्तुत कर भक्तों को भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके प्रवचन में ज्ञानेश्वर महाराज के जीवन, समाधि उत्सव के महत्व और हरिनाम जप से जीवन में सफलता प्राप्त होने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने समाज में भेदभाव मिटाकर प्रेम और भक्ति मार्ग अपनाने का आह्वान किया।
ढोल-नगाड़ों और महाराष्ट्रियन परंपरा के मुताबिक नृत्य-गीतों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नगर पूरे दिन जय हरी विठ्ठल, जय पांडुरंग के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में मुंबई से आए कीर्तनकारों सहित तबला वादक नंदू वरलीकर, हार्मोनियम वादक श्रीकांत भुताड, तथा अनेक वरिष्ठ भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में महाराष्ट्रियन समाज के कार्यकर्ताओं व भक्तों का विशेष योगदान रहा।
इस कार्यक्रम अवसर पर प्रमुख रूप से मुंबई से कीर्तनकार श्री तुकाराम निकम भजन कीर्तनकार संतोष राठोड महाराज तबला वादक नंदू वरलीकर हार्मोनियम वादक श्री श्रीकांत भुताड शंकर पावडे महाराज नथुजी कोराडे महाराज उपगडे गुरुजी गुणवंतरावजी महाराज भावले महाराज गुरुदेव परती किमहाराज एम के पाटील पांडे काकाजी ज्योती विजय माहुरकर लता राजेश माहूरकर वैशाली अजय माहुरकर श्री श्रावण माहुरकर संध्या कैलास धाडसे उषा प्रशांत क्षीरसागर ओम पियुष क्षीरसागर प्रतिमा गोंदे मनोज ठाकरे समस्त अधिक भक्तजन उपस्थित थे श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी शोभायात्रा भव्य रूप ढोल नगाडे महाराष्ट्रीयन परंपरा के अनुसार भजन कीर्तन गीत नाचते गाते श्रद्धालो भक्त जनो श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज की जय हो जय हरी विठ्ठल जय पांडुरंग श्री संत तुकाराम की जय हो श्री गजानन महाराज की जय हो नगर भव्य रूप मे निकाली गाई शोभायात्रा श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज की जय जय घोष लगाये।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















