भिलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर के बूथ क्रमांक 117 में कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) रूपेश कुमार पर 25 नवंबर 2025 को शराब के नशे में आरोपित जावेद हुसैन ने अनायास हमला कर दिया। यह हमला निर्वाचन कार्य जैसे राष्ट्रीय महत्व के शासकीय दायित्व में बाधा माना गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने घायल बीएलओ को तत्काल सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह अस्पताल पहुंचकर रूपेश कुमार से मिले और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/सिविल सर्जन को उनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद हुसैन को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में बाधा डालने या सरकारी कर्मियों पर हमले की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















